व्यवसायिक भवनो के बेसमेंट पर दुकान और गोदाम, नोटिस तक सीमित कार्यवाही

रीवा:शहर के अंदर अतिक्रमण का एक कारण व्यवसायिक भवनो के पास पार्किंग स्थल का न होना है. लिहाजा सडक़ पर गाडिय़ा खड़ी होती है और जाम लगता है. बहुमंजिला व्यवसायिक भवन विभिन्न मार्गो में बनाए गये है. जिनके पास पार्किंग के लिये पर्याप्त जगह नही है और जो बेसमेंट बनाई गई है वहा दुकाने लग रही है या गोदाम के रूप में उपयोग हो रहा है. अधिकांश जगह बेसमेंट पार्किंग बंद रहती है.

एक वर्ष पूर्व बेसमेंट पार्किंग को लेकर नापजोख और नोटिस देने की कार्यवाही शुरू हुई थी लेकिन उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया. गौरतलब है कि शहर की सडक़े पर्याप्त चौड़ी है लेकिन अतिक्रमण के चलते सडक़ की चौड़ाई कम गई है. दुकान के बाहर तक सामान रखकर अस्थाई अतिक्रमण किया गया है. जब कोई ग्राहक आता है तो सडक़ पर ही गाड़ी खड़ा कर देता है जिसके बाद जाम की स्थित निर्मित होती है.

सहायक यंत्री द्वारा वार्ड 12 में व्यावसायिक परिसरों का बेसमेंट पार्किंग की एरिया का स्थल निरीक्षण किया गया, वार्ड क्रमांक 18 ताला हाउस रोड़ मे कमर्शियल बिल्डिंग के बेसमेंट, भवन अनुज्ञा का निरीक्षण किया गया. इसी प्रकार वार्ड 11 मॉडल स्कूल के सामने व्यावसायिक परिसर के स्थल निरीक्षण के दौरान बेसमेंट में वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया गया.
नोटिस के बाद नही हुई कार्यवाही
गत वर्ष जुलाई महीने में दिल्ली में हुई भारी बारिश के दौरान बेसमेंट में पानी भरने से कई छात्रो की मौत हुई थी. जिसके बाद नगर निगम रीवा की नींद टूटी और व्यवसायिक भवनो के बेसमेंट को लेकर जांच पड़ताल की कार्यवाही शुरू की गई. जिसमें पाया गया था कि कई जगह बेसमेंट पार्किंग के अंदर दुकान या गोदाम का संचालन हो रहा है तो कई जगह लोग रह रहे थे. नोटिस तो जारी की गई लेकिन उसके बाद कोई कार्यवाही नही की गई.

अभी भी कालेज चौराहा मार्ग में बेसमेंट के नीचे दुकान चल रही है. इसी तरह कई अस्पताल एवं व्यवसायिक भवन ऐसे है जहा बेसमेंट पार्किग का इस्तेमाल पार्किंग के बजाय अन्य कार्यो के लिये किया जा रहा है और व्यवसायिक भवन निर्माण के दौरान स्वीकृत मानचित्र का पालन नही किया जा रहा है. कई जगह बेसमेंट पार्किंग केवल दिखावे के लिये बनी है जहा वाहन नही खड़े होते.
फटकार के बाद सक्रिय हुआ उडऩदस्ता दल
नगर निगम उडऩदस्ता दल अलग-अलग जोन के लिये गठित है. गाड़ी में बैठकर हूटर मारते हुए उडऩदस्ता के प्रभारी घूमते रहते है लेकिन उन्हे सडक़ो पर किया गया अतिक्रमण दिखाई नही देता है. निगम आयुक्त डा. सौरभ सोनवणे ने अतिक्रमण को लेकर बुधवार को फटकार लगाई थी. परिणाम स्वरूप गुरूवार को उडऩदस्ता दल सक्रिय नजर आया. सघन अभियान चलाते हुये शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानों को व्यवस्थित कराते हुए सामग्री को अंदर कराया गया.

जय स्तंभ चौक से धोबिया टंकी तक एवं धोबिया टंकी से जिला अस्पताल तक फल सब्जी ठेला दुकानदारो द्वारा किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई. इसी प्रकार सिरमौर चौराहा, शिल्पी प्लाजा, खटिहाई बाजार, मानस भवन एरिया में ठेला, दुकानदारो द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाते हुये यातायात बहाल कराया गया

Next Post

अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

Fri Nov 14 , 2025
भिंड: पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए रौन थाना क्षेत्र के इंद्रखी गांव से शैलेंद्र सिंह चौहान पुत्र सूरज सिंह चौहान को देर रात गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो 12 बोर की बंदूकें और […]

You May Like