IPS संदीप चक्रवर्ती ने भांपी थी आतंकियों की चाल, श्रीनगर SSP की सूझबूझ से दिल्ली धमाके की बड़ी साजिश हुई नाकाम

नई दिल्ली, 13 नवंबर 2025: लाल किले के पास हुए दिल्ली धमाके के बाद अब यह खुलासा हुआ है कि इस बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने में श्रीनगर के SSP डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती का अहम रोल था। उन्हें कश्मीर इलाके में आतंकियों के लिए ‘काल’ कहा जाता है। डॉ. संदीप इसी सिद्धांत पर काम करते हैं कि छोटी से छोटी धमकी में भी बड़ा मैसेज छिपा होता है। फरीदाबाद में भारी विस्फोटक मिलने के बाद आतंकी डॉक्टर उमर खौफ में आ गया था, जिससे उसे हड़बड़ी में ब्लास्ट करना पड़ा।

जैश के पोस्टर से मिली पहली चेतावनी

इस सफलता की शुरुआत 17 अक्टूबर को हुई, जब अनंतनाग जिले के नौगाम की सड़कों पर जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर हंजला भाई के हस्ताक्षर वाले उर्दू पोस्टर लगाए गए। डॉ. चक्रवर्ती ने इन सामान्य दिखने वाले पोस्टरों में छिपे खतरे को तुरंत भांप लिया और तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों का पता चला, जिन्होंने पहले कश्मीर की सड़कों पर पत्थर बरसाए थे।

कश्मीरी डॉक्टरों का ‘व्हाइट कॉलर’ मॉड्यूल बेदम

डॉ. संदीप के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैले एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ। इस ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ में कश्मीरी डॉक्टर मुजम्मिल, अदील अहमद और डॉ. शाहीन सईद जैसे लोग शामिल थे। इस ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने 2900 किलोग्राम विस्फोटक, बम बनाने की सामग्री और दो एके सीरीज की राइफलें जब्त कीं। डॉ. संदीप को आतंकवाद रोधी अभियानों में साहस दिखाने के लिए छह बार राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक (पीएमसी) से सम्मानित किया जा चुका है।

Next Post

एग्जिट पोल से महागठबंधन की बढ़ी टेंशन, हॉर्स ट्रेडिंग से बचने को विधायकों को बंगाल या दक्षिण भारत शिफ्ट करने की RJD की खास रणनीति

Thu Nov 13 , 2025
नई दिल्ली, 13 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान 11 नवंबर को समाप्त हो चुका है और नतीजे 14 नवंबर को आने वाले हैं। नतीजों से पहले जारी हुए लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए की भारी जीत का अनुमान लगाया गया है, जिसने महागठबंधन की […]

You May Like