सतना : भगवान बिरसा मुण्डा जयंती यानी राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल सतना में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 3 बङ्क्षदयों को रिहा किया जाएगा.
अधीक्षक केंद्रीय जेल सतना श्रीमती लीना कोष्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल मुख्यालय के आदेश एवं राज्य शासन से घोषित परिहार का लाभ प्राप्त कर सजा भुगत कर बंदी रिहा होंगे. रिहा होने वाले बंदियों में मैहर जिले का 1 पुरुष बंदी सतना जिले का 1 पुरुष बंदी और पन्ना जिले का 1 पुरुष बंदी शामिल हैं. इन रिहा होने वाले बंदियों में 1 बंदी खुली जेल सतना का भी सम्मिलित है.
