राशिफल-पंचांग : 13 नवम्बर 2025

पंचांग 13 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 22 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण नवमीं गुरूवासरे रात 3/42, मघा नक्षत्रे रात 12/29, ब्रह्म योगे दिन 12/42, तैतिल करणे सू.उ. 6/35, सू.अ. 5/25, चन्द्रचार सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 13 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में उतावलीपन में लिये गये निर्णय से हानि होगी, शत्रुपक्ष के षडयंत्रों के कारण मन व्यथित रहेगा, पूर्व नियोजित कार्यो में व्यस्तता रहेगी, वर्ष के मध्य में मित्रों व भाईयों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा, संतान पक्ष से नवीन योजनाओं का विचार विमर्श होगा, वर्ष के अन्त में सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी,जमीन जायजाद से लाभ मिलेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का शत्रु षडयंत्रों के कारण मन व्यथित रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की पूर्व निर्धारित कार्यो में व्यस्तता रहेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को संतान पक्ष से नवीन समाचार प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय में सुधार होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सांसारिक सुखों की वृद्धि होगी,मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का खर्च अधिक रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा.

——————————————————-

आज का भविष्य: गुरूवार 13 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से शांत और गंभीर तथा महत्वाकांक्षी होगा, अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला, ईमानदार एवं क्रोधी होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, साहित्य के क्षेत्र में उन्नति करेगा, भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होगा.

——————————————————-

मेष- दौड़धूप से नुकसान की भरपाई कर लेंगे, सुख सुविधा पर खर्च की संभावना है, किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद या विश्वासघात हो सकता है.

वृषभ- तनाव की स्थिति में फैसला लेना बेकार होगा, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, दूसरों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से दुख रहेगा.

मिथुन- दुविधा की स्थिति आगे बढऩे में बाधक हो सकती है, पारिवारिक यात्रा संभव है, वाहन मशीनरी के कार्य में सावधानी रखें, जाखिम कार्यो से बचने का प्रयास करें.

कर्क- कानूनी मामले हल होंगे, आपसी लोग जानबूझकर नुकसान कर सकते हैं, सावधानी रखें, भाग्यवर्धक प्रयासों में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.

सिंह- विवादास्पद मामले आपसी बातचीत में सूलझ सकते हैं, शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, रूके कार्यो में गति आयेगी, पुरानी मित्रता उपयोगी रहेगी.

कन्या- कार्यस्थल की समस्याओं का समाधान होगा, सहकर्मी नीचा दिखानेका प्रयास कर सकते हैं, पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, मांागलिक कार्यो में खर्च होगा.

तुला- अनुभव की कमी आपको उलझा सकती है, नवीन योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, अतिथि आगमन होगा, यश प्राप्त होने का योग है.

वृश्चिक- नया कार्य शुरू करने से पहिले अच्छी तरह सोच समझ लें, बाद में परेशानी होगी, अधिकारियों की बातचीत में नरमी बरतें, संयम से काम करना लाभदायक रहेगा.

धनु- स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा, परिचितों की मदद करके प्रसन्नता मिलेगी, वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, विवादास्पद मामलों को टालने का प्रयास करें.

मकर- दौड़धूप के बावजूद बड़ी सफलता मिलना मुश्किल है, अनहोनी का भय रहेगा, निजी कार्यो में रूचि बढ़ेगी, पुरूषार्थ बना रहेगा.

कुम्भ- कामकाज में आ रही मुश्किलें दूर होंगी, भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा, वैभव विलासिता की वस्तुओं में रूचि रहेगी, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी.

मीन- रूचि का काम मिलने से खुशी होगी, आय में बढ़ोत्तरी होगी, संतान पक्ष से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा, जोखिम पूर्ण कार्यो से बचने का प्रयास करें.

——————————————————-

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष कृष्ण नवमीं को मघा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, स्टील, लोहा, धातु, गेहॅू, जौ, चना, मटर, के भाव में वृद्धि होगी, गुड़ खांड, उड़द, घी, तेल, सरसों, आदि के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 4065 है.

——————————————————-

Next Post

तीन फरार आरोपी हुए ईनामी

Thu Nov 13 , 2025
जबलपुर: सिविल लाइन एवं ओमती थाने में दर्ज प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल तीन आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाने में दर्ज आपराधिक प्रकरणों में फरार अजय उर्फ अज्जू पटेल पिता बेड़ीलाल पटेल 245 वर्ष निवासी […]

You May Like