
जबलपुर। मंगलवार को रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मेट्रो एवं ऑटो चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच के दौरान एक मेट्रो चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। यातायात पुलिस ने चालक को मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर पुष्टि की, जिसके बाद वाहन को घमापुर यातायात थाना परिसर में खड़ा कराया गया। आरोपी चालक के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और प्रकरण तैयार किया जा रहा है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी के निर्देशन में की गई।कार्यवाही में यातायात पुलिस के टैंगो-8, टैंगो-12, टैंगो-33 एवं टैंगो- 37 दल के साथ आरक्षक क्रमांक 2516 एवं 372 शामिल रहे।
यातायात विभाग का कहना है कि इस तरह की जांच आगे भी नियमित रूप से की जाएगी ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
