पटाखों की गूंज से हार्ट-पैरालायसिस मरीज घबराकर गिरा

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत नवनिवेश कॉलोनी गंगानगर में पटाखों की आवाज से हार्ट-पैरालायसिस पेसेंट घबराकर गिर गया, परिवार ने विरोध किया तो पटाखे फोडऩे वालों ने वृद्ध की बहू को धक्का देकर गिरा दिया और धमकाने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति रानी पटेल निवासी नवनिवेश कॉलोनी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के सामने उमरे परिवार रहता हैं.

बीती रात शैलेन्द्र उमरे की पत्नि, उसके बच्चा रूद्र घर के सामने बडे बडे पटाखे फोडऩे लगा, ससुर गनेश पटेल बाहर निकल कर उनको को पटाखा फोडने से मना किये और बोले की मैं पेरालायसिस एवं हार्ट का पेसेंट हूं घर के सामने पटाखा मत फोड़ो और घर के सामने खडे हो गये, उसी समय शैलेन्द्र उमरे व उसकी पत्नि संगीता आकर बोली कि यही पटाखा फोड़ेगें। पटाखे से ससुर को घबराहट हुई और वह गिर गए। पति चंद्रप्रकाश, जेठ शैलेन्द्र, देवर कुलदीप आकर ससुर को उठाया और समझाने लगे, उसी समय संगीता ने उसे धक्का देकर गिरा दिया जिससे उसे चोटें आ गई इसके बाद सभी धमकाने लगे वह परिवार के साथ घर के अंदर चली गई।

Next Post

अयोध्या में दीपों के महासमुद्र के बीच गूंजा बुंदेली बधाई नृत्य, सागर की टीम ने जीता दर्शकों का दिल

Thu Oct 23 , 2025
सागर: 22 अक्टूबर की रात जब भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या दीपों के महासमुद्र से जगमगा रही थी, तभी सागर की समर्थ लोक कला संस्था ने अपनी पारंपरिक बुंदेली बधाई लोक नृत्य प्रस्तुति से समां बाँध दिया। मुख्य मंच पर पारंपरिक बुंदेली परिधान, रंगीन पगड़ियों और लोक वाद्यों की धुन […]

You May Like

मनोरंजन