रोजगार ढूंढ रहे हैं मुकेश नायक इसलिए दे रहे अनर्गल बयान: प्रियंक कानूनगो

दमोह। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मुकेश नायक पर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मुकेश नायक बेरोजगार हैं और रोजगार ढूंढने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. कानूनगो दमोह में स्वदेशी मेले में शामिल होने पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की.

दरअसल, मुकेश नायक ने हाल ही में मिशन अस्पताल के संचालक और धर्मांतरण के आरोपी डॉ. अजय लाल का बचाव करते हुए उन्हें बेकसूर बताया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंक कानूनगो ने कहा, जो व्यक्ति धर्मांतरण, बच्चों का अवैध मतांतरण और आस्था से खिलवाड़ जैसे काम करता है, वह खुद अवैध है. ऐसे व्यक्ति का बचाव करना मुकेश नायक जैसे नेताओं की बेरोजगारी का परिणाम है.

कानूनगो ने आगे कहा, नायक ऊंची जाति के प्रतिनिधि हैं और हम जैसे समुदाय के लोगों का अपमान करने की आदत इन लोगों में सदियों से रही है। आज भी वो उसी मानसिकता से बयान दे रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि संभव है कि नायक डॉक्टर अजय लाल जैसे मल्टीमिलेनियर मिशनरी व्यक्ति से कुछ लाभ लेकर बयान दे रहे हों।

ज्ञात हो कि मिशन अस्पताल प्रकरण में फर्जी डॉक्टर एनजॉन केम द्वारा की गई एंजियोग्राफी के दौरान सात मरीजों की मौत हुई थी.

जांच में अस्पताल का संचालन अवैध पाया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने उसे सील कर दिया था. अस्पताल संचालक डॉ. अजय लाल समेत नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज है, जिनमें से एक आरोपी गिरफ्तार और आठ फरार हैं.

Next Post

दिल्ली में कार धमाके के दृष्टिगत उत्तराखंड में हाई अलर्ट

Mon Nov 10 , 2025
देहरादून 10 नवम्बर (वार्ता) दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ द्वारा राज्य भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। देर शाम डीजीपी के निर्देश पर राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत […]

You May Like