
सारनी। नगर के शोभापुर कॉलोनी में हवाई पट्टी के पास पवार मंगल भवन में पवार समाज की महिलाओं द्वारा परंपरा और संस्कारों से ओत-प्रोत ‘हल्दी-कुमकुम’ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज की परंपराओं के अनुरूप किया गया, जिसमें महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सौभाग्य और समृद्धि की मंगलकामनाएं कीं।
समाजजनों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आपसी संबंधों को सशक्त बनाते हैं और समाज में सकारात्मक विचारों का निर्माण करते हैं कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से मंगल कामना एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समाज की अनेक महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहीं और धार्मिक व सांस्कृतिक वातावरण में भक्ति-भाव से सहभागिता की। कार्यक्रम में श्रीमती संध्या टाकले, काजल, सुशील डोंगरे, साधना नागर, अध्यक्षा मोहिनी कांडले, बबली, इंदु, लीला पवार, किरण पवार, सीमा पवार, कविता बारंगे, अर्चना पवार, उषा पवार, आरती पवार, अंजली पवार सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत, मंगलाचार और आपसी संवाद के माध्यम से समाज में भाईचारे, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजन ने न केवल सामाजिक एकता को सुदृढ़ किया, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का भी कार्य किया।
