युवक की हत्या के आरोपी गिरफ्तार रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

भोपाल।बैरसिया थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में फरार पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 21 अक्टूब को फरियादी सीताराम अहिरवार (35) ग्राम नरेला बाजार निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. फरियादी ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी महेश अहिरवार, मिथुन, नंदू, आशीष और अरूण के साथ रास्ते के कब्जे को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान आरोपियों ने फरियादी के परिवारजनों के साथ हाथपाई करते हुए लोहे की रॉड से भी वार किया. इस मारपीट में फरियादी के चाचा पर्वतसिंह और अन्य परिजन घायल हुए. पर्वतसिंह को गंभीर चोटें आने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पर्वत सिंह की मौत हो गई. मृतक की जानकारी मिलने पर आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी थी. इस दौरान तकनीकी आधार पर आरोपियों के करोंद क्षेत्र में होने की पुलिस को जानकारी मिली. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया.

Next Post

शिकायतें लापरवाही का संकेत, जनसेवा पहली प्राथमिकता

Mon Nov 10 , 2025
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने टीएल बैठक के दौरान कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत का अर्थ है कि संबंधित अधिकारी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह नहीं निभाई या अपने दायित्व में लापरवाही बरती है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अमला जनता की सेवा के लिए है, इसलिए जनता के […]

You May Like