ग्वालियर में आयोजित हुआ सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम

ग्वालियर: सरस्वती शिशु मन्दिर केदारपुर में विद्याभारती मध्य भारत प्रान्त के मार्गदर्शन में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रचना सोलंकी संरक्षिका, भारत विकास परिषद् वीरांगना शाखा ने की। वक्ता श्रीमती मोनिका मिश्रा प्रान्त मंत्री म.प्र. अधिवक्ता परिषद् एवं जिला संयोजिका वक्ता श्रीमती मंजू शर्मा, प्राचार्य, सरस्वती शिशु मन्दिर, ग्वालियर) रही।

कार्यक्रम में नगर एवं आस-पास के क्षेत्रों से आयी लगभग 150 से अधिक मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कुटुम्ब प्रबोधन एवं महिला शशक्तिकरण पर मातृशक्ति ने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी मातृशक्ति एवं छात्रों को पुरस्कृत किया गया

Next Post

कांग्रेस ने शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभाओं में बूथ प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण

Mon Nov 10 , 2025
शिवपुरी: कांग्रेस नेता देवेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन एवं शिवपुरी विधानसभा के प्रभारी राजेंद्र सिंह नाती, पोहरी विधानसभा के प्रभारी राजीव शर्मा, करैरा विधानसभा प्रभारी सुभाष सिकरवार पिछोर विधानसभा प्रभारी नितेश यादव कोलारस विधानसभा प्रभारी अंशु शुक्ला बी. एल. ए. को प्रशिक्षण राजेश बाबू […]

You May Like