
जबलपुर। बस में बैठकर यात्री महिला के जेवर चुराने वाली 2 आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चुराये हुये सोने के झाले, चांदी की पायल, बि छिया कीमती 1 लाख 50 हजार रूपये के जप्त किए गए हैं।
बरगी पुलिस ने बताया कि श्रीमति सीमा जैन 50 वर्ष निवासी गार्ड लाईन वार्ड नम्बर 1 दमोह जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 नवंबर को मां गुणमाला जैन के साथ दमोह से पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में शामिल होने लगभग 5-30 बजे जबलपुर पहुॅची थी जबलपुर से बरगी आ रहे थे वह एवं उसकी मां एक ही सीट में बैठे थे रात लगभग 8-30 बजे हम दोनों बरगी बस स्टाप पर उतर गये दोनों अपनी बहन के घर बरगी पहॅचे उसने अपना पर्स देखा पर्स में रखे जेवरों की प्लास्टिक की डिब्बी में रखे जेवर नहीं मिले कोई अज्ञात चोर उसके सोने के झाले वजनी 10 ग्राम , चांदी की 1 जोडी पायल, 1 जोड बिछिया चोरी कर ले गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि इस मामले में सिवनी बस स्टैण्ड में पुलिस ने दबिश देते हुये यशोदा पति विजय लौंडे 38 वर्ष, सुधा गायकवाड पति कृष्णानंद गायकवाड 55 वर्ष दोनों निवासी कलमना जिला नागपुर महाराष्ट्र
को पकड़ा गया। जिन्होंने ने चोरी करना स्वीकार किया।
