सड़क किनारे मर रही गायें,हमा गांव में हादसे बढ़े; गायों को सुरक्षित गौशालाओं में शिफ्ट करने की मांग

छतरपुर। तहसील के हमा गांव के पास सागर–कानपुर नेशनल हाईवे पर गायों के लगातार एक्सीडेंट में मरने की घटनाएँ अब चिंता का बड़ा विषय बन चुकी हैं। हाईवे किनारे सैकड़ों की संख्या में गायें घूमती रहती हैं, जिससे आए दिन बड़े वाहनों से टक्कर की घटनाएँ हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़ी एक गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है—पिछले कुछ महीनों में कई गायों की इसी तरह मौत हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से न तो कोई स्थाई समाधान किया गया है और न ही गायों को सुरक्षित रखने की कोई ठोस व्यवस्था की गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि

सड़क किनारे खड़ी गायों को सुरक्षित गौशालाओं में रखा जाए,

हाईवे पर स्पीड कंट्रोल के लिए साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और निगरानी बढ़ाई जाए,

साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Next Post

ग्राम धनेटा में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Sat Nov 8 , 2025
दमोह.सिंग्रामपुर/जबेरा. थाना अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी के ग्राम धनेटा में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला रातरानी उम्र 60 वर्ष पति रघुवर गौंड के साथ खेत में मकान बनाकर निवास कर रही थी, शनिवार की सुबह घर के आंगन में […]

You May Like