इंदौर:रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माणाधीन दो फ्लायओवर निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने निरीक्षण किया. एनएचएआई एमआर-10 स्थित बेस्ट प्राइज के सामने और अर्जुन बड़ोद क्षेत्र में फ्लायओवर बना रहा है. कलेक्टर ने एनएचएआई अधिकारियों को जल्दी काम पूरा करने और धूल रोकने हेतु मिस्ट टॉवर लगाने के निर्देश दिए. निरीक्षण की खास ने यह है कि एनएचएआई ने सर्विस रोड पर डामरीकरण कर दिया, जिससे यातायात सुगम चल रहा था.
कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज एनएचएआई द्वारा निर्मित किए जा रहे कार्यों मौका मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने ने एनएचएआई अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए. आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो. एनएचएआई अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु दो मिस्ट टावर लगाए जा रहे हैं. कलेक्टर वर्मा ने कहा कि आवश्यकता अनुसार और भी मिस्ट टॉवर स्थापित किए जाएं, जिससे वायु गुणवत्ता बेहतर बनी रहे एवं प्रदूषण नियंत्रित हो सके. इस दौरान उनके साथ एडीएम रोशन राय और एनएचएआई के क्षेत्रीय संचालक प्रवीण यादव और ब्रिज निर्माण एजेंसी केडी प्रतिनिधि मौजूद थे.
सुरक्षा मानको का रखें ध्यान
अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि दोनों निर्माणाधीन फ्लायओवरों की सर्विस रोड पर डामरीकरण का कार्य पूरा हो गया है, जिससे यातायात अब अधिक सुलभ हो गया है. कलेक्टर ने अर्जुन बड़ोद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें.
