भगवान शालिग्राम तुलसी विवाह पर भव्य शोभा यात्रा एवं जमकर किया भक्तों ने नृत्य

बीना। रविवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर भगवान शालिग्राम की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम के साथ राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल द्वारा मां जागेश्वरी धाम से प्रारंभ हुई भगवान शालिग्राम जी की निकासी रमन प्रभु के निवास से आतिशबाजी के साथ प्रारंभ हुई जो नगर भ्रमण करती हुई सर्वोदय चौराहा, गांधी चौराहा से महावीर चौक होती हुई वधू पक्ष माता विद्यावती कै निवास पर तुलसी मैया के साथ बारातियों की अगवानी की गई।तत्पश्चात मां जागेश्वरी धाम पर धूमधाम के साथ विवाह संपन्न हुआ जिसमें भगवान शालिग्राम एवं तुलसी विवाह के अवसर पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया आज भक्तों का सैलाब देखते ही बन रहा था लोग सज धज कर बाराती नृत्य कर रहे थे।इस अवसर पर राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल के भक्त माली ने बताया कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष को देव उठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है यह देव जागरण की तिथि कहलाती है सामान्य मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और फिर से संसार के भरण-पोषण का कार्य संभालते हैं उनकी अनुपस्थिति में चार महीने तक यह कार्य अलग-अलग देवता करते रहते हैं, जिनमें शिवजी, गणेशजी, पितृ देवता और मां पार्वती या देवी दुर्गा भी शामिल हैं।आज ही से होते हैं शुभ मंगल कार्य आज ही के दिन शालग राम और तुलसी विवाह का एक विशेष महत्व कहलाता है।कार्तिक मास प्रारंभ होते ही राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल ने तुलसी आरती और रविवार को सुबह शालिग्राम की भव्य बारात का आयोजन किया गया जिनका विवाह तुलसी महारानी के साथ मां जागेश्वरी धाम पर संपन्न हुआ जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Next Post

बीजापुर की नक्सली सुनीता ने बालाघाट में किया आत्मसमर्पण, 2022 से थी संगठन से जुड़ी

Sun Nov 2 , 2025
बालाघाट। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की रहने वाली नक्सली सुनीता ने शनिवार को बालाघाट जिले के चोरिया पुलिस पोस्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार सुनीता वर्ष 2022 में नक्सली संगठन से जुड़ी थी और सक्रिय रूप से नक्सली गतिविधियों में भाग ले रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार […]

You May Like