चौक चौराहों पर कफ सिरप बेचने वाला धराया

सतना। ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत रामनगर थाना पुलिस ने चौक चौराहों पर कफ सिरप बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 16 शीशी सिरप जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंतीबद्ध किया गया है। यह कार्रवाही निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई है। पुलिस के अनुसार, खबर मिली थी कि रामजी पटेल पिता रामसिया पटेल निवासी ग्राम मिरगौती अपने गांव में ही बूढ़ी माता मंदिर चौराहा के पास नशीली कफ सिरप बेचने के लिए रुका है। सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 16 शीशी नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट, 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाही में एएसआई समरजीत कोल, प्रधान आरक्षक रावेन्द्र सिंह, आरक्षक राजेश यादव की अहम भूमिका रही।

Next Post

हत्या के अपराध में उम्र कैद

Sun Nov 2 , 2025
सतना, ताला थाना क्षेत्र में छह साल पहले हुए हत्या के अपराध में अदालत ने मुख्य आरोपी को उत्र कैद और उसके सहयोगी को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अमरपाटन प्रदीप कुमार दुबे की अदालत ने अपराध क्रमांक 141/19 सत्र प्रकरण क्रमांक 265/18 में […]

You May Like