मुर्मु रविवार को उत्तराखंड की तीन दिन की यात्रा पर जायेंगी

नयी दिल्ली 01 नवम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को तीन दिन की यात्रा पर उत्तराखंड जाएंगी जहां वह राज्य की रजत जयंती पर उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार श्रीमती मुर्मु रविवार को हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। सोमवार को वह उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के मौके पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन वह नैनीताल में राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

श्रीमती मुुर्मु कैंची धाम में नीम करोली बाबा आश्रम जाएंगी। राष्ट्रपति राजधानी लौटने से पहले नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

Next Post

सुनिधि चौहान महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में अपनी आवाज से दर्शकों को करेंगी मंत्रमुग्ध

Sat Nov 1 , 2025
नवी मुम्बई, 01 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 के फाइनल में अपने हिट गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में सर्वाधिक लोकप्रिय गायिका सुनिधि के […]

You May Like