69वीं शालेय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग हुआ शुभारंभ

सागर । आप सभी खिलाड़ियों का काम खेलने की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य सरकार का है। सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार का संकल्प है। किसी कार्य की ओपनिंग अच्छी होती है तो समापन भी अच्छा होता है। उक्त विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं शालेय खेल प्रतियोगिता के रंगारंग शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किए। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सभी खिलाड़ियों का काम पूरे मनोयोग से परिदृश्य के साथ खेलने का है। उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने का कार्य सरकार का है और सरकार उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संकल्पित भी है। आप सभी मनोयोग से खेलें, अपने स्कूल, जिले एवं मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें।मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि किसी कार्य की जब ओपनिंग अच्छी होती है तो उसका समापन भी अच्छा होता है। आज इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य और रंगारंग हुआ है तो समापन भी इसी प्रकार से होगा। उन्होंने कहा कि आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सागर जिला हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करता है और आप सभी सागर सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश के युवा खिलाड़ी हैं। खूब आगे बढ़ें और अपने मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन द्वारा स्वागत भाषण एवं प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस प्रतियोगिता में 1000 से अधिक खिलाड़ी एवं अधिकारी शामिल हुए हैं। यह प्रतियोगिता 5 दिन तक चलेगी, जिसमें क्रिकेट एवं एथलेटिक्स के खेल खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता में 19 वर्ष बालक/बालिका एथलेटिक्स एवं 17 वर्ष बालिका वर्ग में क्रिकेट के खेल खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में सहभागी संभाग — भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, जनजाति कार्य विभाग, नर्मदापुरम संभाग, रीवा संभाग, सागर एवं उज्जैन संभाग — के लगभग एक हजार से अधिक प्रतियोगी शामिल हो रहे हैं।

श्री जैन ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता सिटी स्टेडियम एवं विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होगी जबकि एथलेटिक्सकी सभी प्रतियोगिताएं खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। खेल प्रतियोगिता में सभी संभागों के खिलाड़ियों के द्वारा दीपक मेमोरियल की बैंड दल के नेतृत्व में आकर्षक मार्च फास्ट किया गया जिसका नेतृत्व रविंद्र खाटोल के द्वारा किया गया।मंत्री श्री राजपूत के द्वारा प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया गया एवं प्रतियोगिता को शुभारंभ करने की घोषणा की गई ।राष्ट्रीय खिलाड़ी आकर्षि चौबे के द्वारा शपथ दिलाई गई प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल एवं लिटिल स्टार शैलेश मेमोरियल स्कूल की छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन रचना तिवारी एवं मुकेश तिवारी ने किया जबकि आभार जिला खेल अधिकारी संजय दादर ने माना।

Next Post

7 नवंबर से दौड़ेगी खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

Sat Nov 1 , 2025
खजुराहो। बुंदेलखंड क्षेत्र को जल्द ही तेज रफ्तार ट्रेन सेवा की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आगामी 7 नवंबर से खजुराहो से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन खजुराहो से सुबह 3:20 बजे रवाना होकर सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस अवसर पर […]

You May Like