पूर्व संघचालक, राष्ट्रोत्थान न्यास के अध्यक्ष विजय गुप्ता का निधन

ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग के पूर्व संघचालक, राष्ट्रोत्थान न्यास के अध्यक्ष तथा सेवाभारती के महानगर अध्यक्ष विजय गुप्ता का ह्रदय गति रुक जाने से दुखद निधन हो गया है। उनको उज्जैन से ग्वालियर लौटते समय अचानक हृदयाघात हुआ और ज्यादा तबियत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।

मृदभाषी तथा संगठननिष्ठ व्यक्तित्व के धनी 70 वर्षीय विजय गुप्ता के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित उनके तमाम शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास नया बाजार से आज प्रातः 10:30 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी

Next Post

ग्वालियर की समस्त 111 शराब दुकानों का 40 समूह में निष्पादन

Mon Apr 20 , 2026
ग्वालियर: आज ग्वालियर ज़िले की समस्त 111 मदिरा दुकानों का 40 समूह में निष्पादन 684.7 करोड़ रूपये में हुआ जो पिछले वर्ष 564.2 करोड़ रूपये की तुलना में 21.3 प्रतिशत अधिक है । इस तरह प्रदेश की समस्त मदिरा दुकानों का निष्पादन हो गया है। इस वर्ष प्रदेश की समस्त […]

You May Like