स्थापना दिवस कार्यक्रम में मंच को छोड़ जमीन पर बैठ गईं कलेक्टर

ग्वालियर। सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया . जिले का मुख्य समारोह विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित किया गया.

ख़ास बात ये भी रही कि कार्यक्रम मे भागीदारी करने बड़ी संख्या मे बच्चे पहुंच गए और जगह कम पड़ गई तो उन्हें कारपेट पर बैठना पड़ा. जब उन्होंने बच्चों को वहां बैठा देखा तो ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान भी मंच छोड़कर उन्हीं बच्चों के साथ जाकर कारपेट पर बैठ गई और वहीं बैठकर पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया.

इस आयोजन में भारतीय परंपरा, जीवन मूल्यों और संस्कारों पर केन्द्रित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण रहे. कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि समारोह स्थल पर सरकार की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनियां लगेंगीं. साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए. स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए इस मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम व लोकतंत्र सेनानियों, जनप्रतिनिधिगणों, शहीदों के परिजनों, उद्यमियों, व्यवसाइयों, समाजसेवियों, धर्मगुरू, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, स्व-सहायता समूहों व स्टार्टअप के पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Next Post

राधाकृष्णन सोमवार को दो दिन की यात्रा पर केरल जाएंगे

Sat Nov 1 , 2025
नयी दिल्ली 01 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन सोमवार को केरल की दो दिन की यात्रा पर जायेंगे जहां वह फातिमा माता राष्ट्रीय महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में शामिल होने के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर […]

You May Like