जनजातीय संग्रहालय में 75वीं शलाका प्रदर्शनी शुरू, भील चित्रकार सुनीता परमार के रंगों से सजी दीवारें

भोपाल। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में 75वीं शलाका जनजातीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया है। इस बार प्रदर्शनी में भील जनजातीय चित्रकार सुनीता परमार की पारंपरिक शैली में बनाई गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। उनकी पेंटिंग्स में जंगल, पहाड़, पशु-पक्षी, प्रकृति और जनजातीय संस्कृति के जीवंत रंग देखने को मिलते हैं। प्रदर्शनी के साथ चित्रों के विक्रय की भी व्यवस्था की गई है, जिससे कला प्रेमी अपनी पसंद की कलाकृतियां खरीद भी सकते हैं। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की यह पहल जनजातीय कलाकारों को मंच देने और उनकी पारंपरिक कला को नई पहचान दिलाने का प्रयास है। यह प्रदर्शनी 30 जुलाई तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस वीडियो में देखिए प्रदर्शनी की खास झलकियां और जानिए इसकी प्रमुख विशेषताएं।

Next Post

कर्नाटक ग्रेनाइट खदान हादसा: जैतहरी के 5 मजदूरों की मौत, जनपद अध्यक्ष राजीव सिंह ने 25-25 लाख मुआवजा व शव घर पहुंचाने की उठाई मांग

Fri Jul 3 , 2026
अनूपपुर/जैतहरी। कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित एक ग्रेनाइट खदान में हुए भीषण हादसे में अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के पांच मजदूरों की मौत की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान सिंघोरा, सेमरवार, चोलना सहित आसपास के गांवों के निवासी भुवनेश्वर सिंह […]

You May Like