स्टेट हाईवे-18 पर फिर हादसा: अनियंत्रित कार पलटी, तीन घायल; फोरलेन की मांग तेज

सलामतपुर। सुबह भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे क्रमांक 18 पर दीवानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, कार भोपाल से विदिशा की ओर जा रही थी, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पलट गया।

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात्रि गश्त पर तैनात आरक्षक संदीप रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और कार को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे संकरा होने और यातायात दबाव अधिक होने के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में विदिशा के तीन पत्रकारों की सड़क हादसे में मौत और हलाली डेम रोड पर युवक की जान जाने की घटनाओं ने क्षेत्र को झकझोर दिया है। अब सलामतपुर और आसपास के ग्रामीणों ने इस हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग तेज कर दी है ताकि रफ्तार पर लगाम लगाई जा सके और जान-माल की हानि रोकी जा सके।

Next Post

एमआईटीएस में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 12 देशों के शोधकर्ताओं की सहभागिता

Sat Nov 1 , 2025
ग्वालियर। सातवां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी में वर्तमान चुनौतियों के लिए सतत एवं नवोन्मेषी समाधान” विषय पर आज शुरू हुआ। इसका उद्घाटन माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), ग्वालियर में सॉफ्ट कम्प्यूटिंग रिसर्च सोसाइटी के सहयोग से हुआ। उद्घाटन सत्र की शुरुआत प्रो. मंजरी पंडित, प्रो-वाइस […]

You May Like