कोटा वर्कशॉप में 662 मालगाड़ी डिब्बों की मरम्मत का नया रिकॉर्ड

कोटा 02 जून (वार्ता) राजस्थान में कोटा मंडल के मुख्य रेल कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया के नेतृत्व में वर्कशॉप के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इस वित्तीय वर्ष 2024-2025 के मई माह में 662 डिब्बों की मरम्मत कर अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड बनाया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोटा में माल डिब्बा मरम्मत कारखाना की स्थापना 1960 को हुई थी। तब से 661 वैगनों का पीरियोडिक ओवर हॉलिंग (पीओएच) का रिकॉर्ड सितम्बर 2021 में रहा है लेकिन इस रिकॉर्ड को तोड़कर कोटा वर्कशॉप ने इस साल बीते मई में 662 वैगनों के मरम्मत का सर्वाधिक रिकॉर्ड बनाया। मंडल के उच्चाधिकारियों ने इसका श्रेय वर्कशॉप के कर्मियों एवं अधिकारियों की कड़ी मेहनत को दिया हैं।

रेलवे बोर्ड का वर्तमान में वैगनों का मरम्मत का निर्धारित लक्ष्य प्रति माह 560 का है। माल डिब्बा मरम्मत कारखाना कोटा में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक वैगनों का पीओएच (पीरियोडिक ओवर हॉलिंग) आउटटर्न दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष का मई में वैगनों का पीओएच अबतक का सर्वाधिक रिकार्ड है।

सूत्रों के अनुसार वैगनों का पीओएच (पिरियोडीक ओवर हॉलिंग) 4 से 6 वर्ष में एक बार किया जाता है जिसमें वैगनों के नीचे ट्रॉली, बोगी के सभी पार्ट्स की मरम्मत की जाती है, जो सरंक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। वैगन के बॉडी और ब्रेक गियर की भी मरम्मत की जाती है, जिससे परिचालन में सरंक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Next Post

आर्थिक मोर्चे पर भारत के नाम रहेगी यह सदी: कांत

Sun Jun 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 02 जून (वार्ता) आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए एक के बाद एक लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में देश की आर्थिक वृद्धि आठ फीसद से ऊपर रहने और राजकोषीय घाटे […]

You May Like

मनोरंजन