पेड़ में बांधकर युवक की पिटाई करने वाले आरोपी पहुंचे जेल

सिंगरौली: मोबाइल चोरी के शक में सितुलखुर्द गांव के धर्मेंद्र शाह पिता हंसलाल शाह (30 वर्ष) की बेरहमी से पिटाई करने वाले आरोपियों को माड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के गनियारी निवासी आरोपी जमादार शाह (45 वर्ष), सत्यम शाह (18), कृष्णा शाह (21), आशीष शाह (23), चंदन शाह और एक बाल अपचारी ने धर्मेंद्र को पेड़ से बांधकर मारा था। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की है।

Next Post

T20 वर्ल्ड कप की तैयारी: कैनबरा में आज से भारत-ऑस्ट्रेलिया की जंग; दुनिया की टॉप-2 टीमें परखेंगी अपनी नई रणनीति

Wed Oct 29 , 2025
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार रात कैनबरा में पाँच मैचों की T20I सीरीज़ शुरू होने जा रही है। यह सीरीज़ फरवरी में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के अंतिम चरण में दुनिया की नंबर-1 (भारत) और नंबर-2 (ऑस्ट्रेलिया) टीमों के लिए खुद […]

You May Like