बेमौसम बारिश से किसान परेशान, जिले में अब तक 819.4 मिमी वर्षा

रीवा:वर्षाकाल बीतने के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय है. पिछले कई दिनो से आसमान में बादल छाये हुए थे. सोमवार को झमाझम बारिश हुई और दूसरे दिन मंगलवार को दिन भर बादल छाये रहे और जिले के कई हिस्सो में तेज बारिश हुई.अभी तक जिले में 819.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग की माने तो अभी दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा. 29-30 अक्टूबर को झमाझम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

इस बार जवा और त्योंथर में बहुत कम बारिश हुई है. जिले में इस वर्ष मानसून की वर्षा नियमित और अच्छी हुई है. अभी भी वर्षा का क्रम जारी है. इस वर्षा से धान की कटाई में बाधा आ रही है. इसके साथ-साथ चना, अलसी, सरसों और गेंहू की बुवाई में भी वर्षा के कारण देरी होगी. धान की खड़ी फसल भी वर्षा से प्रभावित हो रही है. जिले में 28 अक्टूबर को 6.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन तहसील रायपुर कर्चुलियान में 22 मिलीमीटर, तथा गुढ़ में 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. जिले में एक जून से अब तक 866.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है.
गुढ़ और हुजूर तहसील में सबसे ज्यादा बारिश
जून से अब तक तहसील हुजूर में 1249.2 मिली मीटर, रायपुर कर्चुलियान में 861.6 मिलीमीटर, गुढ़ में 1250 मिली मीटर, सिरमौर में 722.8 मिलीमीटर, त्योंथर में 637 मिलीमीटर, सेमरिया में 854 मिली मीटर, मनगवां में 781मिली मीटर तथा जवा में 575 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 617.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले की औसत वर्षा 1044.6 मिली मीटर है

Next Post

बदला लेने युवक पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, पिस्टल जप्त

Wed Oct 29 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को भरतीपुर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त पिस्टल को नयागांव के जंगल से जब्त कर ली। आरोपी ने बेटे के साथ हुई मारपीट का बदला लेने वारदात की थी।पुलिस के मुताबिक शरद बेन 20 वर्ष निवासी बेन मोहल्ला […]

You May Like