ग्वालियर: जिले में मंगलवार को एक सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चे तब सन्न रह गए जब क्लासरूम में घुसे नाग-नागिन अठखेलियां करने लगे. नाग-नागिन को डांस करता देख बच्चों को ककहरा सिखा रहे टीचर्स की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई. क्लासरूम में नाग-नागिन को रोमांस करता देख टीचर और स्टूडेंट्स को स्कूल छोड़कर भागना पड़ गया. क्लासरूम में नाग-नागिन की अठखेलियां देख बच्चों को ककहरा पढ़ा रहे टीचर्स की घिग्गी बंध गई. एकाएक क्लासरूम में भगदड मच गई. जान बचाने के लिए टीचर और छात्रों को क्लास छोड़कर भागना पड़ा. दहशत का यह आलम था कि प्रबंधन को क्लासरूम को बंद करना पड़ गया.
मामला जिले के ग्राम बामरोल के एक सरकारी स्कूल का है, जहां अचानक एक नाग-नागिन की जोड़ी रोमांस करते हुए क्लासरूम में आ गए. दोनों को क्लासरूम में डांस करते हुए सबसे पहले वहां बैठे मासूमों ने देखा. छात्रों ने जैसे ही यह बात टीचर को बताई, टीचर्स के पसीने छूट गए. बात फैली तो पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया.
रिपोर्ट के मुताबिक शासकीय स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, तभी अचानक वहां आ धमके नाग-नागिन क्लासरूम में अठखेलियां करने लगे.
नाग-नागिन की जोड़ी को अठखेलिया करते देख डरे-सहमे बच्चे घबराने लग गए. बच्चों ने टीचर क़ो नाग-नागिन के बारे में बताया तो टीचर भी घबरा गए. टीचर्स को सूझ नहीं रहा था कि कैसे उनसे छुटकारा पाया जाए. जैसे-तैसे क्लास में बैठे छात्र और टीचर्स क्लासरूम को छोड़कर बाहर की ओर भागे. नाग-नागिन से बच्चों क़ो सुरक्षा को खतरा देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने क्लासरूम क़ो बंद कर दिया, जिसके बाद भी नाग और नागिन क्लासरूम में काफी देर तक अठखेलियां करते देखे गए.
