इंदौर जो भी करता है वह अनूठा और सबसे अलग होता हैः सीएम

इंदौर: इंदौर जो भी करता है वह अनूठा और अलग होता है. इंदौर के साथ-साथ उज्जैन,धार, देवास, शाजापुर और भोपाल का भी अब तेजी से विकास हो रहा है और आने वाले दिनों में भोपाल भी आष्टा तक आ जायेगा. इस तरह से एक नया मेट्रोपोलिटिन बनेगा, जिससे विकास को नयी गति मिलेगी.यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही. मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 सीवरेज डोर-टू-डोर एवं मोबाइल टेस्टिंग लैब 66 नवीन वाहनों के लोकार्पण समारोह के साथ सामाजिक समरसता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाहनों की पूजा की और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की. साथ ही स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का भी शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन नवीन वाहनों से अब घर-घर से कचरा उठाने में और आसानी होगी. अब इंदौर के साथ-साथ उज्जैन, धार, देवास, शाजापुर और भोपाल भी स्वच्छता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सामाजिक समरसता सम्मेलन में बैरवा समाज से लेकर ब्राहमण समाज, वाल्मिकी समाज, खाती समाज, सिख समाज, राजपूत समाज, मराठी समाज, वैश्य समाज, जैन समाज आदि समाजों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए. इससे सामाजिक समरसता और बढ़ेगी.
बेहतर खेल सुविधा मिलेगी
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 में दो नए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनने से यहां की जनता को बेहतर खेल सुविधा मिलेगी। नर्मदा का चौथा चरण शीघ्र शुरू होगा. कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव सहित नगर निगम के सभी एमआईसी मेम्बर, पार्षद एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे.

Next Post

पाउच में पैक कर कूरियर से भेज रहे थे ड्रग्स, इंदौर बना नया हब!

Tue Oct 28 , 2025
इंदौर: मेट्रो शहरों की तरह अब इंदौर में भी ड्रग्स की तस्करी ने नया रूप ले लिया है. शहर में ड्रग्स तस्कर अब गुटखा और पान मसाला जैसे पाउच में एमडी ड्रग्स की गोलियां पैक कर कूरियर से भेजने लगे हैं. हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई में इस नेटवर्क का खुलासा […]

You May Like