खंडेलवाल ने प्रशिक्षण वर्ग में दिया जीत का मंत्र

ग्वालियर। डबरा में चल रहे ग्वालियर जिला ग्रामीण भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में आज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मिशन 2028 के लिए जीत का मंत्र देते हुए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन, चुनाव प्रबंधन और सोशल मीडिया संचालन सहित कई विषयों पर अपडेट किया। प्रशिक्षण वर्ग में अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर रोक लगाई गई थी, ताकि कार्यकर्ता पूरी गंभीरता और एकाग्रता के साथ सत्रों में शामिल हो सकें। भाजपा इस प्रशिक्षण वर्ग को आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मान रही है।

खंडेलवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत देशभर में 75 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविरों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में कार्यकर्ता भाव को मजबूत करना और सांगठनिक सोच विकसित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा एक विचार प्रधान पार्टी है और इन शिविरों का चुनावी राजनीति से कोई सीधा संबंध नहीं है। यह संगठन की एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए ‘कॉकरोच पार्टी’ वाले बयान पर राहुल को मर्यादा में रहने की नसीहत दी।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता व मध्‍यप्रदेश राज्‍य वित्‍त आयोग के अध्‍यक्ष जयभान सिंह पवैया, प्रदेश उपाध्‍यक्ष व संभाग प्रभारी डॉ. निशांत खरे, सांसद भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर रावत, अपेक्‍स बैंक के अध्‍यक्ष महेन्‍द्र यादव, जीडीए के अध्‍यक्ष मधुसूदन भदौरिया, जिला अध्‍यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, जिला प्रभारी गोपाल आचार्य, विधायक मोहन सिंह राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष कौशल शर्मा, राज्य पशुधन कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव बघेल, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर, वर्ग जिला प्रभारी योगेशपाल गुप्ता एवं ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर मंचासीन रहे।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भी गुना में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में सत्र को संबोधित किया।

*खंडेलवाल एवं सिंधिया के बीच राजनीतिक मंत्रणा*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल से शनिवार को शिवपुरी प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भेंट की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक विषयों पर गहन मंथन हुआ।

Next Post

तेल-गैस आयात पर निर्भरता बढ़ने से खोखले साबित हो रहे सरकार के आत्मनिर्भरता के दावे : कांग्रेस

Sat May 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) कांग्रेस ने सरकार के आत्मनिर्भरता के दावों को खोखला बताते हुए कहा है कि सरकार जो कहती है वह हकीकत नहीं होता और यही वजह है कि आत्मनिर्भरता के उसके दावों के बावजूद देश की निर्भरता आयातित कच्चे तेल, रसोई गैस (एलपीजी) और प्राकृतिक गैस […]

You May Like