रेमकी कम्पनी यूपी से ला रही आरडीएफ, ग्रामीणों ने चार ट्रक पकड़े

रीवा: रीवा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाडिय़ा स्थित रीवा एमएसडब्ल्यू कचरा प्रबंधन प्लांट में आज एक बार फिर अवैध रूप से बाहर से आरडीएफ लाए जाने पर हंगामा खड़ा हो गया.ग्रामीणों ने प्लांट के बाहर प्रदर्शन कर कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. रेमकी कंपनी द्वारा संचालित इस प्लांट में अनुबंध के मुताबिक केवल रीवा, सीधी और सतना नगर निगम (28 यूएलबी) का कचरा ही लाने की अनुमति है.

इसके बावजूद लंबे समय से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, बनारस, बलिया, नोएडा , लखनऊ सहित अन्य जिलों से अवैध रूप से आरडीएफ लाया जा रहा था. कई बार नगर निगम कमिश्नर द्वारा बाहरी आरडीएफ पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश जारी किए जाने के बाद भी नियमों का उल्लंघन जारी रहा. रविवार को मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा पहुंचे और प्रयागराज से आरडीएफ लाने वाले चार ट्रक को रेमकी प्लांट के अंदर पकड़ा.

मौके पर नगर निगम की टीम और आईई की टीम पहुंची और जांच प्रारंभ की. मौके पर पंचनामा तैयार किया. ग्रामीणो ने कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और ग्रामवासी विनोद शर्मा, समाजसेवी अभिषेक तिवारी, सुभाष तिवारी, मोरु, अंकित, राजेश, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित र

Next Post

शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी सड़कों पर फैला कचरा

Mon Oct 27 , 2025
रीवा: शहर की स्वच्छता व्यवस्था एक बार फिर पटरी से नीचे उतरने लगी है. कचरा उठाने का ठेका रेमकी कम्पनी को दिया गया है और हर महीने लाखो का भुगतान किया जाता है. बावजूद इसके मोहल्लो में सडक़ो पर कचरा बिखरा रहता है. कई मोहल्ले तो ऐसे है जहा कचरा […]

You May Like