बेमौसम बारिश से धान की कटाई पर असर

खेत हुए गीले, दलहन-तिलहन की बोवनी भी रुकी

जबलपुर: जिले में सुबह से दोपहर तक हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हुई इस बारिश से जहां धान की पकी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है, वहीं हाल ही में बोई गई तिलहन और दलहन फसलें भी प्रभावित हुई हैं। खेतों में जलभराव की स्थिति बनने से कई जगहों पर बोवनी कार्य ठप पड़ गया है।

किसानों का कहना है कि बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया है। इससे एक ओर जहां कुछ किसानों को फसल के लिए जरूरी नमी मिली है, वहीं दूसरी ओर दलहन और तिलहन जैसी फसलें सड़ने का खतरा बढ़ गया है। लगातार नमी बनी रहने से कीट और फफूंद जनित रोगों के फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।
धान की चमक हो रही कम, किसानों को नुकसान किसानों से मिली जानकारी के अनुसार फसल पकने के बाद शुरू हुई बारिश से धान की बालियां काली पड़ रही हैं और दानों की चमक खत्म हो रही है। इससे बाजार में फसल का भाव घटने की आशंका है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। कई खेतों में पूरी तरह पक चुकी धान की फसल बारिश से गिर चुकी है।
मिट्टी हुई गीली, कटाई में रुकावट
दीपावली की रात हुई बारिश के कारण कई क्षेत्रों में खेत गीले हो गए थे, बीच में निकली धूप से जैसे- तैसे खेत सूखे तो बादलों का जमावड़ा और रविवार को हुई बारिश के कारण फिर से खेत में मिट्टी गीली हो गई है। जिसके कारण अब धान की फसल कटाई में रुकावट आ गई है। मिट्टी गीली हो जाने के कारण हार्वेस्टर द्वारा कटाई करना मुश्किल हो गया है।

Next Post

चाट लेने गए युवक को चाकू से गोदा

Mon Oct 27 , 2025
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत शीतलामाई के पास चाट लेने गए युवक को शराबी ने चाकू से गोद दिया। पुलिस ने बताया कि संजय गुजराती 27 वर्ष निवासी लोधी मोहल्ला बेलबाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 9 बजे उसका भाई अजय गुजराती चाट लेने शीतलामाई गया था. रात […]

You May Like