
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ द ग्रैंड कैसल रिसोर्ट, सनसिटी पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री लक्ष्मी जी की महाआरती के साथ हुआ। पार्टी के वरिष्ठजनों सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री लक्ष्मी जी की आरती की गई। वहीं सामाजिक समरसता से भोज का भी आयोजन किया गया। वहीं 1100 स्वच्छता दूत बहनों का सम्मान भी किया गया। दीपावली मिलन समारोह में शानदार आकर्षक रिमोटेबल आतिशबाजी की गई। वहीं संत महात्मा भी शामिल हुए।
दीपावली मिलन समारोह में आर्केस्ट्रा द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गई। “मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे राम आएंगे राम आएंगे” … की प्रस्तुति दी गई। दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ श्री लक्ष्मी जी की महाआरती के साथ गई । इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्री लक्ष्मी जी की आरती की गई।
भाजपा ग्वालियर महानगर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में श्रीयंत्र की आकर्षक रंगोली सजाई गई। उसके चारों और दीपावली सजाई गई । यह आकर्षण रंगोली और दीपों से की गई साज सज्जा सबका मन मोह रहीं थी। उपस्थित गणमान्यजन इस अफसर को अब अपने मोबाइल में सुरक्षित करते देखे जा रहे थे।
इस अवसर पर 1100 स्वच्छता दूत बहनों का सम्मान किया गया। उन्हें साड़ी एवं उपहार दिए गए। सामाजिक समरसता सहभोज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर, ललित जी, मंत्रीगण नारायण सिंह कुशवाहा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, अरविंद चतुर्वेदी, कमल माखीजानी, अभय चौधरी, कामना सिंह भदौरिया, जयसिंह कुशवाह, सभापति मनोज तोमर, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी जवाहर प्रजापति, रविन्द्र सिंह राजपूत, देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर आदि मौजूद थे।
