कार्बाइड गन हादसे में घायल बच्चों से मिले नेता प्रतिपक्ष सिंघार

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को राजधानी के हमीदिया अस्पताल पहुंचकर कार्बाइड गन हादसे में घायल बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी बातचीत की।

सिंघार ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है, जिसमें लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। सरकार को चाहिए कि दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Next Post

राहुल ने सीताराम केसरी को पुण्यतिथि पर किया नमन

Fri Oct 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी को 25वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड़ में श्री केसरी के चित्र […]

You May Like