डिजिटल अरेस्ट गैंग के 12 आरोपी गिरफ्तार, देवास पुलिस को मिली बड़ी सफलता

देवास। एक शिकायत से शुरू हुई जांच जब बैंक खातों की परतें खोलते हुए देश के 17 राज्यों तक पहुंची तो डिजिटल अरेस्ट के नाम पर चल रहे साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ। देवास पुलिस ने 127 दिनों तक लगातार कार्रवाई करते हुए 33 जिलों में दबिश दी और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54 लाख 84 हजार 725 रुपए जब्त किए हैं। इस पूरी कार्रवाई में 70 पुलिसकर्मियों की 19 टीमों ने करीब 58,315 किलोमीटर का सफर तय किया।

कोर्ट की फर्जी कार्रवाई दिखाई-

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई 63.52 लाख रुपए की साइबर ठगी से जुड़ा है। आरोपियों ने फोन और वीडियो कॉल के जरिए खुद को दूरसंचार विभाग, मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई अधिकारी बताया। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और गिरफ्तारी का भय दिखाकर पीड़ित को मानसिक दबाव में लिया गया। इसके बाद वीडियो कॉल पर फर्जी जांच और कथित न्यायालय की कार्रवाई का दृश्य दिखाकर बैंक खातों और निवेश से जुड़ी जानकारी हासिल की गई। जांच के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराकर उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर करा लिया गया।

एक-एक ट्रांजेक्शन का पीछा करते हुए राजस्थान से दिल्ली तक पहुंची टीमें-

शिकायत मिलने के बाद देवास पुलिस ने बैंकिंग ट्रांजेक्शन, बैंक स्टेटमेंट, खाताधारकों, मोबाइल नंबरों, बैंक सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया। एक खाते से दूसरे खाते तक पहुंचती बैंकिंग कड़ियों ने पुलिस को अलग-अलग राज्यों में बैठे आरोपियों तक पहुंचाया। इसके बाद राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित 17 राज्यों के 33 जिलों में पुलिस टीमों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश दी।

 

ठगी की रकम की प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से कई आरोपियों से लाखों रुपए की राशि बरामद हुई।

 

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई लगातार 127 दिनों तक चली। इस दौरान 19 टीमों के 70 पुलिसकर्मियों ने करीब 58,315 किलोमीटर की दूरी तय कर अलग-अलग राज्यों में आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं है। कोई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी का भय दिखाए या जांच के नाम पर पैसे मांगे तो राशि ट्रांसफर न करें और तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

 

गिरफ्तार आरोपी के नाम –

1. भूराराम पिता बंसीलाल राव उम्र 26 साल निवासी ग्राम अरटिया थाना रोहट जिला पाली राजस्थान को 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। तथा इसके कब्जे से 60 हजार रुपए जब्त किए गए।

 

2. भालाराम पिता मंसाराम मेघवाल उम्र 27 साल निवासी रामसीसर भेडवालिया थाना सरदार शहर जिला चुरु राजस्थान को 26 अप्रैल को गिरफ्तार कर 1,60,000 रुपए जब्त किए गए।

 

3. नाजिम पिता मोहम्मद याकीन खान 29 साल निवासी विशाल मार्केट मुक्तिधाम के पास न्यू धान मंडी गुमानपुरा कोटा राजस्थान को 30 अप्रैल को गिरफ्तार कर 4 लाख रुपए जब्त किए गए।

 

4. थोटकुरा हर्षवर्धन साई नरसिंह वर्मा पिता थोटकुरा श्रीनिवास राजू उम्र 27 साल निवासी गुड्डीमूला नियर शिवालयम, सकिनेटपल्ले मंडल पुलिस थाना सकिनेटपल्ले जिला ईस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश को 8 मई को गिरफ्तार कर 1,00,000 जब्त किए गए।

 

5. वैभव पिता महेश शुक्ला उम्र 23 साल निवासी वर्ल्ड बैंक कॉलोनी बर्रा कानपुर शहर उत्तरप्रदेश को 11 मई को गिरफ्तार किया।

 

6. मुकराला मेघा अविनाश पिता मुकराला प्रसाद उम्र 27 साल निवासी राजुला कॉलोनी, नियर श्री रामचंद्रा कॉलेज, जांगरेड्डीगुडम थाना जांगरेड्डीगुडम जिला एलुरु आंध्र प्रदेश को 8 मई को गिरफ्तार कर 1,00,000 रुपए जब्त किए गए।

 

7. आयुष पिता विजय शंकर गुप्ता 23 साल निवासी वर्ल्ड बैंक कॉलोनी बर्रा कानपुर शहर उत्तर प्रदेश को 10 मई को गिरफ्तार कर 1,00,000 रुपए जब्त किए गए।

 

8. केयूर कुमार पिता पंकज कुमार चौहान 20 साल निवासी केवल नगर रणौली थाना जवाहर नगर जिला बड़ोदरा गुजरात को 20 मई को गिरफ्तार कर 20,000 रुपए जब्त किए गए।

 

9. कमल कांति पाल निवासी जलपाई थाना नंदीग्राम जिला पूर्व मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल हाउस आफ विधानजना थाना चण्‍डीपुर जिला पूर्व मेटिलीपुर पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर 320,000 रुपए जब्त किए गए।

 

10. मोहम्मद अब्दुल्ला पिता मोहम्मद इस्लाम अली उम्र 30 साल निवासी हजरत निजामुद्दीन दक्षिण दिल्ली को 1 जुलाई को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से 21 लाख रुपए विधिवत जब्त किए गए।

 

11. अनिल कुमार पिता हनुमान थप्पा 43 साल निवासी ग्राम लोकीकेरे थाना हायडी जिला दावणगेरे कर्नाटक को 29 जून को गिरफ्तार कर 600000 रुपए विधिवत जब्त कर चेक बुक, एटीएम तथा मोबाइल जब्त किया गया।

 

12. गिरीश पिता येलेंटी श्री निवासूलू 35 साल निवासी उप्पर, पल्लम, अन्नाकट्टा रोड नेल्लौर आंध्र प्रदेश को 19 जुलाई को गिरफ्तार कर 11,20,000 रुपए विधिवत जब्त किए गए।

Next Post

योजनाओं की धीमी रफ्तार पर सांसद सोलंकी सख्त, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

Sun Aug 23 , 2026
देवास। जिले में चल रही विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की धीमी गति और लंबित कार्यों को लेकर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंचे। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी […]

You May Like