घोटी में आमने-सामने बाइक की भिड़ंत: तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

सौंसर:सौंसर के घोटी ग्राम में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब दो मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में आमने-सामने से टकरा गईं।जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक युवक घोटी ग्राम का निवासी था, जबकि दो अन्य लोधीखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सौसर के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हे नागपुर रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही लोधीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के कारण क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बताया गया कि एक मोटर साइकल पर तीन लोग सवार थे।

Next Post

“कार्बाइड गन” के निर्माण, क्रय, विक्रय व उपयोग पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी होते ही टीमों ने देर रात तक की जांच पड़ताल

Fri Oct 24 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर जिले में गैस लाइटर, प्लास्टिक पाइप और कैल्शियम कार्बाइड से बनी “कार्बाइड गन” और इसी प्रकार के अन्य खतरनाक उपकरणों के निर्माण, क्रय, विक्रय, प्रदर्शन एवं इनके उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता […]

You May Like