अब बढ़ाई जाएगी नीमच हवाई पट्टी की लम्बाई 

नीमच। सब कुछ योजना अनुसार चला तो आगामी कुछ वर्षों में नीमच से छोटे विमान उड़ान भरने लगेंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। विमान आसानी से पट्टी पर उतर सकें इसके लिए हवाई पट्टी की लम्बाई एक किलोमीटर बढ़ाई जाएगी। इसकी स्वीकृति मिल गई हैं। इसकी पुष्टि विधायक दिलीपसिंह परिहार ने की है।

नीमच में जल्द ही हेलिकॉप्टर सेवा का आगाज होगा। पिछले दिनों भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में इसको मंजूरी दे दी गई है। इससे जिले में पर्यटन से लेकर व्यापार तक के अवसर बढ़ेंगे। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने पीपीपी मोड पर इसकी मंजूरी दी है। मंदसौर के पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने बताया कि कैबिनेट बैठक में नीमच और मंदसौर दोनों जिलों को हेलिकॉप्टर सुविधा के लिए चिह्नित किया गया है। हेलिकॉप्टर सेवा केवल मध्यप्रदेश के भीरत की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सार्वजनिक-निजी भागीदारी में हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन होगा। इसकी रूपरेखा जल्दी ही तैयार होगी। सिसोदिया ने बताया कि मैंने तो अपनी ओर से प्रस्ताव भी रखा है कि नीमच और मंदसौर जिले में 9 सिटर चार्टर्ड प्लेन की नियमित सुविधा भी प्रारंभ की जाए जिससे इंदौर और उदयपुर की हवाई सेवा प्रारंभ हो सके। उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन तीन सेक्टरों में किया जाएगा। इसमें सेक्टर एक में नीमच और मंदसौर को शामिल किया गया है।

1.70 किमी है अभी नीमच की हवाई पट्टी

नीमच की हवाई पट्टी वर्षों पुरानी है। पहले यहां की लाल मिट्टी में चार्टर्ड प्लेन उतरा करते थे। धीरे धीरे क्षेत्र का विकास हुआ। हवाई पट्टी का डामरीकरण किया गया। कुछ वर्ष पहले यहां पायलट ट्रेनिंग सेंटर भी प्रारंभ हो चुका है। अब नए सिरे से हवाई पट्टी की लम्बाई बढ़ाने की योजना पर कार्य प्रारंभ होने वाला है। इसको लेकर सोमवार को अपर मुख्य सचिव राजेश राजोरा की अध्यक्षता में उज्जैन में हुई बैठक में मंजूरी मिली है। बैठक में बताया गया कि नीमच हवाई पट्टी की वर्तमान में लम्बाई 1.70 किलोमीटर है। एक किलोमीटर विस्तार किया जाना आवश्यक है। उक्त स्वीकृति विमानन विभाग भोपाल द्वारा अपेक्षित है। विधायक परिहार ने बताया कि बैठक में इसको लेकर सहमति बनी है। हवाई पट्टी विस्तार होने से यहां से नियमित विमान सेवा प्रारंभ का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

एक किलोमीटर बढ़ाई जाएगी पट्टी

नीमच हवाई पट्टी से विमान सेवा प्रारंभ करने के लिए इसकी लम्बाई बढ़ाई जाना है। इसके लिए हवाई पट्टी एक किलोमीटर और बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर स्वीकृति मिल गई है।

– दिलीपसिंह परिहार, विधायक

Next Post

किसान के घर से डेढ़ किलो चांदी चोरी, चीताखेड़ा में दिनदहाड़े घर का ताला तोडक़र वारदात

Thu Oct 23 , 2025
नीमच। जिले के जीरन क्षेत्र के चीताखेड़ा गांव में गुरुवार दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हो गई। बदमाश माली मोहल्ले में किसान कमलेश माली के घर का ताला तोडक़र लगभग डेढ़ से दो किलो चांदी के आभूषण चुरा ले गए। यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई। मकान मालिक कमलेश माली […]

You May Like