किसान के घर से डेढ़ किलो चांदी चोरी, चीताखेड़ा में दिनदहाड़े घर का ताला तोडक़र वारदात

नीमच। जिले के जीरन क्षेत्र के चीताखेड़ा गांव में गुरुवार दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हो गई। बदमाश माली मोहल्ले में किसान कमलेश माली के घर का ताला तोडक़र लगभग डेढ़ से दो किलो चांदी के आभूषण चुरा ले गए। यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई।

मकान मालिक कमलेश माली अपने घर पर ताला लगाकर कृषि कार्य के लिए खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान चोर ने सूने मकान का फायदा उठाया। चोर ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में प्रवेश किया। इसके बाद उसने गोदरेज की अलमारी और अन्य तालों को तोडक़र अंदर रखे डेढ़ से दो किलो चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया।

मकान मालिक को घटना की सूचना मिलने पर वे तत्काल घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही चीताखेड़ा पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।

Next Post

अब किसान माइक्रो एटीएम से भी कर सकते हैं खाद का क्रय

Thu Oct 23 , 2025
बड़वानी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, खरगोन जिला बड़वानी से सबंधित 54 पैक्स के किसानों को माइक्रो एटीएम कार्ड (केसीसी कार्ड) जारी किए जा रहे हैं। जो किसान संस्था से वस्तु रूप में रासायनिक खाद व बीज प्राप्त करते समय उपयोग करता है। किसान खाद व बीज प्राप्त करते समय […]

You May Like