बिहार में अंतिम चरण की आठ लोकसभा सीट पर मतदान शुरू

पटना 01 जून (वार्ता) लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम (सु) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम (सु) इज संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण के मतदान में 85 लाख एक हजार 620 पुरुष, 77 लाख दो हजार 559 महिला और 415 थर्ड जेंडर समेत कुल एक करोड़ 62 लाख चार हजार 594 मतदाता 16634 बूथों पर वोटिंग कर 12 महिला और 122 पुरुष समेत कुल 134 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान वाले आठ निर्वाचन क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं।

इस चरण के चुनाव में दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) वोटरों की संख्या एक लाख 68 हजार 97, पचासी वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या एक लाख 61 हजार 102, एक सौ वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों की संख्या 4331, सेवा मतदाताओं की संख्या 65 हजार 158 और ओवरसीज वोटर की संख्या 31 हैं। इस चरण में दो लाख 23 हजार 863 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे वहीं 20 से 29 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 32 लाख 26 हजार 847 है।

इस चरण में कुल 16 हजार 634 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 3885 शहरी और 12 हजार 749 ग्रामीण क्षेत्र के बूथ शामिल हैं। इस दौरान महिलाओं द्वारा प्रबंधित बूथों की संख्या 146, मॉडल मतदान केंद्रों की संख्या 117 और दिव्यांगों द्वारा प्रबंधित बूथों की संख्या 56 हैं। कुल 7878 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

Next Post

पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण का मतदान शुरू

Sat Jun 1 , 2024
कोलकाता 01 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर सातवें एवं अंतिम चरण के चुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया और छह बजे मतदान समाप्त होगा। मतदान सुचारू शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से कराने के लिए केन्द्रीय बलों […]

You May Like