छीपीखापा सर्किल में करंट से जंगली सूअर की मौत, वन विभाग ने दर्ज किया अपराध

इटारसी। वन परिक्षेत्र इटारसी की छीपीखापा सर्किल एक बार फिर चर्चा में है। जहां पहले ही लगभग तीन करोड़ रुपए मूल्य के सागौन पेड़ों की अवैध कटाई का मामला जांच में है, वहीं अब दो दिन पूर्व गश्ती के दौरान वन विभाग को जंगल से लगे एक खेत की बाड़ के पास जंगली सूअर का शव मिला।

सामान्य वनमंडल के एसडीओ मानसिंह मरावी ने बताया कि शव करीब चार दिन पुराना है और प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि खेत की फेंसिंग में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आने से जंगली सूअर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट किया जाएगा।

वन विभाग ने अज्ञात खेत मालिक के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़ा करती है, क्योंकि किसान फसल बचाने के लिए अवैध रूप से खेतों में करंट लगा रहे हैं, जो वन्यजीवों के लिए घातक साबित हो रहा है।

 

Next Post

इक्वाडोर के तटीय प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप

Wed Oct 22 , 2025
क्विटो, 22 अक्टूबर (वार्ता) इक्वाडोर के तटीय प्रांत एल ओरो के एरेनिलस नगरपालिका मंगलवारक को में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इक्वाडोर के भूभौतिकीय संस्थान ने यह जानकारी दी। संस्थान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि भूकंप 83 किलोमीटर की गहराई पर आया और स्थानीय समयानुसार शाम 7:05 […]

You May Like

मनोरंजन