इंदौर:दीपावली पर पटाखों से हुए कचरे को लेकर नगर निगम ने सफाई की गई है. खास बात यह है कि सफाई व्यवस्था का जायजा लेने स्वयं आयुक्त सुबह 3 बजे सड़को पर निकल गए.दिवाली त्योहार पर आतिशबाजी से शहर में बहुत कचरा हुआ था. उक्त कचरे को लेकर नगर निगम ने विशेष सफाई योजना और दल बनाए थे. सुबह 3 बजे नगर निगम के सफाईमित्र अपना कर्तव्य निभाने बिना किसी संकोच के सड़कों पर सफाई करने पहुंचे.
शहर की पहचान के मुताबिक कचरा उठाने के लिए मैदान में डट गए. आयुक्त दिलीप कुमार यादव स्वयं 3 बजे से कचरे की व्यवस्था देखने निकले. आयुक्त ने राजवाड़ा, सरवटे बस स्टेंड, छोटी ग्वाल टोली, रीगल चौराहा, मरीमाता चौराहा, वीआईपी रोड, रामचंद्र नगर चौराहा, बड़ा गणपति चौराहा, एमजी रोड, जेल रोड, पलासिया, जंजीरावाला चौराहा सहित शहर के क्षेत्र का घूम कर रात्रिकालीन सफाई का निरीक्षण किया.
इस दौरान निगम के सभी अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, नरेंद्रनाथ पांडेय, वर्कशॉप विभाग का स्टाफ, सफाई का पूरा अमला, सफाई मित्र ,निगम के वाहन, शिपिंग मशीन डंपर, ट्रेक्टर ट्राली, अन्य संसाधन लगाकर सुबह 3 बजे से ही सफाई कार्य निरंतर किया गया.
