सामान से लदा वाहन पलटा चपेट में आने से किशोर की मौत

भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र के सोनिया नगर में हुए सड़क हादसे में एक किशोर की जान चली गई. यह हादसा तब हुआ मृतक अरहान अपने दोस्त नावेद की इलेक्ट्रिक वाहन में बैठा था. पीओपी के सामान के साथ ही एंगल और मोल्डिंग के सामान से वाहन लदा हुआ था. सड़क पर चलते हुए वाहन का संतुलन अचानक से बिगड़ गया और पूरा सामान अरहान के ऊपर आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अरहान की उम्र 16 वर्ष थी. सोमवार के दिन वह अपने दोस्त नावेद के साथ बाजार से सामान लेने गया था. दोनों ही पुताई का काम करते थे. हादसे के दौरान नावेद वाहन चला रहा था. वाहन की रफ्तार तेज होने से वह असंतुलित हो गया और वाहन पलट गया. वाहन सहित पूरे सामान का पूरा भार अरहान पर आ गया, जिससे वह नीचे ही दबा रह गया. अरहान की इस हादसे में मौत हो गई और नावेद को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. मृतक के शव का पंचनामा कराते हुए पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है.

Next Post

सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए आधिकारिक जर्सी का विमोचन

Tue Oct 21 , 2025
रांची, 21 अक्टूबर (वार्ता) चौथी साउथ एशियन (सैफ) एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 की आधिकारिक जर्सी आज रांची में विमोचन किया गया। यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची (झारखंड) में आयोजित होगी।इस मौके पर खेल निदेशक शेखर , झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत […]

You May Like