सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए आधिकारिक जर्सी का विमोचन

रांची, 21 अक्टूबर (वार्ता) चौथी साउथ एशियन (सैफ) एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 की आधिकारिक जर्सी आज रांची में विमोचन किया गया।

यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची (झारखंड) में आयोजित होगी।इस मौके पर खेल निदेशक शेखर , झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, म आयोजन समिति के सदस्य, तकनीकी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री जमुआर ने आज कहा कि चौथी सैफ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन उच्चतम पेशेवर मानकों और सटीक समन्वय के साथ किया जाए। हमारा सामूहिक उद्देश्य है कि खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक सभी झारखंड की मेहमाननवाज़ी और संगठनात्मक उत्कृष्टता का अनुभव करें।”

दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों से एथलीट्स का रांची आगमन शुरू हो चुका है। शेष टीमें कल तक रांची पहुँच जाएँगी।

इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 24 अक्टूबर, शाम 6:00 बजे, प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची में किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक विशिष्ट अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक्रिडेशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया जारी है, जिससे कार्यक्रम के दौरान सुचारू प्रवेश और व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

जिला खेल पदाधिकारियों , जिला समन्वयकों और शिक्षा विभाग द्वारा युवाओं और विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें खेलगांव में आवास की व्यवस्था दी गई है।

सांस्कृतिक तैयारियाँ भी की जा रही है । इसमें 500 कलाकारों की सांस्कृतिक टीम जिनमें कोरियोग्राफर और परफ़ॉर्मर्स शामिल हैं। उद्घाटन और समापन समारोहों के लिए टीम रिहर्सल में जुटी है। यह कार्यक्रम झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करेगा।

इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियों अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप की जा रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन झारखंड की प्रतिष्ठा और गौरव से जुड़ा है, अतः सभी विभागों का सहयोग आवश्यक है।
प्रतियोगिता के दौरान लाइव परिणाम और अपडेट्स वास्तविक समय में मीडिया और दर्शकों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

Next Post

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 2 घायल

Tue Oct 21 , 2025
भोपाल। ईंटखेड़ी क्षेत्र में दीपावली पर्व की रात सड़क हादसे में कार की जोरदार टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार जारी है. कार चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस से मिली जानकारी […]

You May Like