वरिष्ठजनों संग पुलिस कमिश्नर ने मनाई दीपावली

इंदौर:दीपावली के मौके पर रविवार को एरोड्रम क्षेत्र स्थित राजशांति आशियाना वृद्धाश्रम में जैसे ही पुलिस कमिश्नर अपने साथियों के साथ पहुंचे तो वहां का माहौल उत्सव में बदल गया. वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचे कमिश्नर ने उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं, मिठाइयां व उपहार बांटे और परिवार जैसा स्नेहपूर्ण माहौल बनाया.
आश्रम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी वरिष्ठजनों की कुशलक्षेम पूछी और उनसे आत्मीय बातचीत की.

उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की नींव हैं और त्योहारों पर यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वे खुद को अकेला महसूस न करें. उन्होंने कहा यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके जीवन में खुशियों का संचार करें. पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा है. वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस टीम का स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया. इस दौरान पूरे आश्रम में दीपों की रोशनी के साथ उल्सास का माहौल छा गया.

संचालकों ने पुलिस कमिश्नर और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल ने बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और समाज में पुलिस के संवेदनशील व मानवीय स्वरूप का संदेश भी दिया. इस अवसर पर कमिश्नर सिंह ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं.

Next Post

अवैध नशे की फैक्ट्री पर एनसीबी का छापा

Mon Oct 20 , 2025
इंदौर: गृह मंत्रालय के निर्देश पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम जिले में अल्प्राजोलम बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान टीम ने 13.762 किलो अल्प्राजोलम पाउडर जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 3.44 करोड़ बताई जा रही है. […]

You May Like