शिवपुरी: नगरपालिका ने ठेले और फुटपाथ वाले दुकानदारों को कोर्ट रोड से हटा दिया था और संजय लॉज में शिफ्ट कर दिया था। संजय लॉज में ग्राहक नहीं आ रहे थे इस कारण यह दुकानदार परेशान होने लगे थे, यह दुकानदार 10 हजार से लेकर 50 हजार का माल दीपावली के लिए लाते है और बेचकर अपना मुनाफा लेकर त्यौहार मनाते है, इन ठेले वालों को संजय लॉज में शिफ्ट कर प्रशासन ने इन 200 व्यापारियों की दीपावली काली करने का प्रबधं यातायात के नाम पर कर दिया था लेकिन विधायक की पहल पर इन 200 छोटे छोटे दुकानदारों की दिपावली काली होने से बच गईं अब इन कारोबारियों को पुन: कोर्ट रोड पर अपना व्यवसाय करने की अनुमति मिल गई है।
कोर्ट रोड के दुकानदारों ने प्रशासन से गुहार लगाई थी कि शहर के मुख्य मार्ग कोर्ट रोड पर दीवाली के दौरान 4-5 दिन बीच रोड पर जो हाथ ठेले वाले कब्जा कर लेते हैं, इस बार उन ठेले वालों को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट कराया जाए, जिससे उनकी भी दुकानदारी हो सकें और त्योहार के मौके पर इस रोड पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके।
पिछले 3 से 4 दिन से नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ व यातायात ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह यादव अपने बल के साथ इसी प्रयास में थे कि यह हाथ ठेले वाले संजय लॉज वाले परिसर में पहुंच जाए और इन ठेले वालों को संजय लॉज वाले परिसर पहुंचा भी दिया गया, हाथ ठेले वाले कार्रवाई से नाराज होकर विधायक देवेन्द्र जैन के पास पहुंचे और बताया कि प्रशासन उनके हाथ ठेले कोर्ट रोड पर नहीं लगने दे रहा। यह सुनकर विधायक जैन ने नपा सीएमओ इंशाक धाकड़ को कॉल किया और दो मिनिट बाद ही सीएमओ ने सभी ठेले वालों से बोल दिया कि वह कोर्ट रोड के बीचो-बीच ठेले लगा सकते हैं।
