इंदौर: छोटी ग्वालटोली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने सूटकेस और बैग में अवैध शराब ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की है.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने एक व्यक्ति बैग और सूटकेस में अवैध शराब लेकर जा रहा है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी चेतन पिता रामप्रकाश परमार उम्र 30 वर्ष, निवासी जयसिंहनगर, देवास को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी के पास से 24 बोतल रॉयल स्टैग, 24 बोतल रॉयल स्टैग बैरल, 12 बोतल मैजिक मोमेंट और 11 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड जब्त की गई हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छोटी ग्वालटोली थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरु की. आरोपी से पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह यह शराब कहां से लाता था और किसे सप्लाई करने जा रहा था. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.
