धनतेरस की रौनक पर बारिश ने डाला ब्रेक, बाजारों में हुई अफरा-तफरी, आज भी बूंदाबांदी के आसार

इंदौर:कुछ समय के लिए बारिश ने डाला व्यवधान शनिवार दोपहर बाद अचानक तेज बारिश भी हुई, जिससे कुछ समय दीपावली त्यौहार की रौनक गायब हो गई. रेहड़ी पटरी पर दुकान सजाकर सामान बेचने वाले फुटकर दुकानदारों को नुकसान पहुंचा है. धन तेरस को देखते हुए ज्यादातर दुकानों के बाहर टेंट व झालरों से सजावट की गई थी. सामान भी बाहर डिस्प्ले किया गया था.

बेमौसम तेज बारिश होते ही व्यापारियों ने ग्राहकों को छोडक¸र बाहर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया. बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस होने लगी. दोपहर 3.30 से 5 बजे के बीच शहर के अलग-दोपहर 3.30 से 5 बजे के बीच अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चला. सिलिकॉन सिटी और राऊ क्षेत्र में तो 1 घंटे में 1 इंच बारिश हो गई. वहीं, शहर के प्रमुख बाजार राजबाड़ा, मालवा मिल, अन्नपूर्णा रोड, पाटनीपुरा, तिलकनगर, मालगंज, बड़ा गणपति, कालानी नगर, छावनी, एमजी रोड सहित अधिकांश जगह पर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई.

आज भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विशेषज्ञ अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में सिस्टम बनना से मौसम में आए बदलाव के कारण कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है. इस बदलाव के चलते शहर में रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कही हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं. इस बारिश से तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और ठंड का अहसास होने लगा. उन्होंने बताया कि रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी. वैसे सामान्य तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा. यही स्थिति अगले दो दिन तक रह सकती है. श्री शुक्ला के अनुसार इंदौर के अलावा प्रदेश के खंडवा, खरगोन और अन्य स्थानों में भी बारिश होने की संभावना है.

Next Post

8 किलोमीटर लंबी टनल में चलेगी मेट्रो

Sun Oct 19 , 2025
इंदौर:आगामी दिसंबर से मेट्रो रेल लाइन की 8 किलोमीटर लंबी अंडर ग्राउंड खुदाई शुरू होगी. इसके लिए शनिवार को मेट्रो लाइन के अंडर ग्राउंड सेक्शन में पहला कास्टिंग कार्य शुरू हो गया है. खास बात यह है कि मेट्रो रेल की अंडर ग्राउंड लाइन के लिए कंपनी द्वारा टीबीएम दिसंबर […]

You May Like