कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

टीकमगढ़। कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। अभियान की शुरुआत पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक से हुई, जिसमें सागर के पूर्व विधायक सुनील जैन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सुनील जैन ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी भाजपा नेताओं और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लाखों फर्जी वोट बढ़ाए गए। इसके कारण कांग्रेस के जीतने के बावजूद कई सांसद और विधायक चुनाव हार गए, जिसकी जांच राहुल गांधी ने कराई और “चोरी पकड़ी गई”। सुनील जैन ने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर अधिक से अधिक हस्ताक्षर कराने और अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया।

विधायक यादवेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह ‘नारी सम्मान’ फॉर्म भरने में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया था, उसी तरह इस हस्ताक्षर अभियान में भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अधिक से अधिक हस्ताक्षरों से अवगत कराने की बात कही।

 

 

Next Post

छेड़छाड़ के आरोपी मोहसिन के मकान पर चला बुल्डोजर

Thu Oct 16 , 2025
महू: शूटिंग एकेडमी के चर्चित प्रकरण के आरोपी मोहसिन खान पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. मंगलवार को महूगांव स्थित उसके पुश्तैनी मकान को ध्वस्त कर दिया गया. यह कार्रवाई एसडीएम, तहसीलदार और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर परिषद अमले द्वारा की गई.आरोपी मोहसिन खान पर बालिकाओं […]

You May Like

मनोरंजन