जबलपुर:कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने विश्व श्वेत छड़ी दिवस के अवसर पर दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को छड़ी वितरण की। दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य श्वेत छड़ी बाधाओं का पता लगाकर उपयोगकर्ता को कंपन या ध्वनि के माध्यम से सजग करता है ।
यह छड़ी दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए गतिशीलता और दिशा-निर्धारण में सहायता प्रदान करती है। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि यह छड़ी दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के जीवन में स्वतंत्रता और सुरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करेगी ।श्वेत छड़ी वितरण के दौरान पर समावेशी शिक्षा के प्रभारी डॉ. राम नरेश पटेल सहित दिव्यांगजनों के अभिभावक के साथ-साथ प्रदीप रजक, निर्मला मोहितकर, सौरभ उइके, प्रदीप तिवारी, राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।
