इटली में 57 लाख लोग पूर्ण गरीबी में जी रहे हैं

रोम, 14 अक्टूबर (वार्ता) इटली में 57 लाख से ज्यादा लोग पूर्ण गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं।
इटली की राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसटीएटी) ने बताया कि 2024 के आंकड़ों के अनुसार देश की कुल जनसंख्या का लगभग 8.7 प्रतिशत हिस्सा या लगभग 22 लाख परिवार ऐसे हैं जो पूर्ण गरीबी में जी रहे हैं। इटली की जनसंख्या लगभग 5.9 करोड़ है।
आईएसटीएटी पूर्ण गरीबी को ऐसी स्थिति के रूप में परिभाषित करता है, जब परिवार अपनी आय से स्वीकार्य जीवन स्तर के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ होते हैं।
आँकड़ों के अनुसार दक्षिणी इटली में सबसे ज़्यादा गरीबी दर दर्ज की गई, जो 10.5 प्रतिशत है। उत्तर-पश्चिम में यह दर 8.1 प्रतिशत, उत्तर-पूर्व में 7.6 प्रतिशत। मध्य इटली में 6.5 प्रतिशत रही, जो देश भर में सबसे कम है।
रिपोर्ट में इटली के नागरिकों और विदेशी निवासियों के बीच के गहरे अंतर को भी रेखांकित किया गया है। 2024 में लगभग 18 लाख विदेशी निवासी पूर्ण गरीबी में जीवन यापन कर रहे थे, जो विदेशी आबादी का 35.6 प्रतिशत है। यह दर इटली के नागरिकों की गरीबी के दर से लगभग पांच गुणा अधिक है।

Next Post

पाकिस्तान को अफगानिस्तान के साथ अपनी नीतियों पर पुनर्विचार की आवश्यकता: सुहैल अफरीदी

Wed Oct 15 , 2025
पेशावर, 15 अक्टूबर (वार्ता) खैबर पख्तूनख्वा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने पाकिस्तान सरकार से अफगानिस्तान के प्रति अपनी नीति की समीक्षा करने का आग्रह किया है। श्री अफरीदी ने प्रांतीय विधानसभा सत्र में अपने संबोधन में अफ़ग़ानिस्तान के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने […]

You May Like