सड़क धंसी या सिस्टम? धंस गया विकास मॉडल, 50% कमीशन का नतीजा: कांग्रेस

भोपाल: राजधानी के पास सूखी सेवनिया आरओबी पर सड़क धंसने की घटना अब राजनीतिक तकरार का केंद्र बन गई है। सड़क की यह दरार अब सत्ता और विपक्ष के बीच भ्रष्टाचार पर आरोप-प्रत्यारोप की खाई में बदलती जा रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा,देखिए, 50% कमीशन की सरकार का एक और उदाहरण। पटवारी का आरोप है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और ठेकेदारी में भ्रष्टाचार ही इस तरह की घटनाओं की जड़ है।
वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सरकार को घेरते हुए कहा,शहर के नाम पर जो किया प्रचार, उसमें धंस गया जनता का अधिकार। एमपी में सड़क नहीं, भाजपा का खोखला विकास धंस रहा है। यह गड्ढा नहीं, भ्रष्ट तंत्र में धंसी डबल भ्रष्टाचार की नींव है।सिंघार ने सवाल उठाया कि जब राजधानी में यह हाल है, तो दूरदराज के जिलों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की क्या स्थिति होगी?
राजधानी में कल दोपहर सूखी सेवनिया आरओबी की एक दीवार क्षतिग्रस्त होने से सड़क का हिस्सा धंस गया था। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।अब यह मामला केवल तकनीकी जांच का नहीं, बल्कि राजनीतिक जवाबदेही का विषय बन गया है। विपक्ष जहां इसे भ्रष्टाचार का प्रतीक बता रहा है, वहीं सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि वह जांच के साथ जिम्मेदार ठेकेदारों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करे।

Next Post

रवी की बोनी के लिये बढऩे लगी खाद की मांग

Tue Oct 14 , 2025
रीवा: रवी की बोनी को लेकर किसानो ने तैयारी शुरू कर दी है. जिले में चना सहित दलहन, तिलहन की बोनी शुरू हो चुकी है और खाद की मांग भी धीरे-धीरे बढऩे लगी है. लेकिन समितियो में खाद की उपलब्धता बहुत कम है. भले ही प्रशासन पर्याप्त खाद होने का […]

You May Like