जबलपुर:कटंगी थाना अंतर्गत बगसवाही में बदमाशों ने एक युवक पर तलवार, रॉड, लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक गौतम लोधी 45 वर्ष निवासी ग्राम बगसवाही ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार दोपहर वह अपने घर पर सीढ़ी बनवाने का काम कर रहा था.
तभी मोटू यादव, अम्मू यादव, सम्भव यादव निवासी कैमोरी के उसके घर के अंदर आये मोंटू यादव अपने हाथ में तलवार, अम्मू यादव एवं सम्भव यादव लोहे की राड लिये थे, तीनो ने उस पर हमला कर दिया। नंदू यादव एवं सिद्धार्थ यादव हाथ में लाठी लेकर आये जिन्होंने भी उस पर हमला किया।
