भिंड: करवाचौथ के मौके पर जहां देशभर में सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रहीं थीं, वहीं भिंड जिले में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। यहां एक युवक ने अपनी दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए अपने दोस्त के लिए करवाचौथ का व्रत रखा।घटना सदर बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवक ने लहंगा पहनकर दुल्हन की तरह श्रृंगार किया और हाथ में पूजा की थाली लेकर बाजार पहुंच गया।
थाली में छलनी, करवा और पूजा का सामान सजा था। सड़क पर जब लोग उसे इस रूप में देखे तो पहले सभी हैरान रह गए, लेकिन नज़दीक आने पर पता चला कि वह अपनी दोस्ती के प्रतीक के रूप में यह व्रत रख रहा है।इस अनोखी घटना ने जहां लोगों को चौंका दिया, वहीं कई लोगों ने युवक की भावना और दोस्ती की मिसाल को सराहा।
